Posts Tagged ‘kewal do akshar ka apna’

केवल दो अक्षर का अपना

June 26th, 2014

केवल दो अक्षर का अपना
इक छोटे से घर का सपना

 

नीले अधरों पर अंकित है
हेमन्ती पतझड़ का सपना

 

देह दुल्हन की ससुराल में
आँखों में पीहर का सपना

 

भोर सिन्दूरी साँझ सुरमई
जैसे जादूगर का सपना

 

एक बूंद जीवन चातक को
क्यों देखे सागर का सपना