Posts Tagged ‘Moon’

कब निकला, कब डूबा चाँद

June 26th, 2014

कब निकला, कब डूबा चाँद
शहर में किसने देखा चाँद

 

जाने किस ग़म में तिल-तिल
रोज़ पिघलता रहता चाँद

 

सोच रहा हर इक मुफ़लिस
काश रुपैया होता चाँद

 

करवा-चौथ को होता है
सबका अपना-अपना चाँद

 

नभ-सरिता में तैर रहा
कश्ती बनकर आधा चाँद